पूर्व में यह काउंसलिंग 23 अगस्त को प्रस्तावित थी लेकिन पूर्व राज्यपाल कल्याणसिंह के निधन के कारण राजकीय शोक एवं राजकीय अवकाश घोषित होने के कारण अब 24 अगस्त से काउंसलिंग की तिथि तय की है। 24 अगस्त को शिविरा भवन में होने वाली काउंसलिंग के लिए सुबह 9 बजे से दस बजे तक पंजीकरण एवं विशेष श्रेणी वरियता का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद 10.30 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी।