19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

या देवी सर्वभूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता…

शारदीय नवरात्रा - पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज घरों व मोहल्लों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, पांच दिनों तक चलेंगे पूजन और धार्मिक अनुष्ठान  

less than 1 minute read
Google source verification
या देवी सर्वभूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता...

या देवी सर्वभूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता...

बीकानेर. शारदीय नवरात्रा में घरों और मंदिरों में शक्ति की उपासना और पूजा -अर्चना का क्रम जारी है। नवरात्रा में रविवार से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत हुई। शहर में घरों सहित मोहल्लों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई। वेदपाठी ब्राह्मणों के सामूहिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का पूजन किया। वहीं महोत्सव स्थलों पर श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ भी शुरू हुए। यहां दुर्गा नवमी तक नियमित रूप से मां दुर्गा का पूजन, आरती और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शहर में कई स्थानों पर सोमवार से दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होगा।

प्रतिमाएं स्थापित, पूजन-अनुष्ठान शुरू

दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत रविवार को बारह गुवाड चौक सूरदासाणी मोहल्ला व रत्ताणी व्यास चौक में पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा की गली में पूजन महोत्सव शुरू हुए। सूरदासाणी मोहल्ला में मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। पांच दिवसीय पूजन महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती पाठ के आयोजन हो रहे है। वहीं रत्ताणी व्यास चौक पूर्व पार्षद की गली में बंगाल की परम्परानुसार दुर्गा पूजन महोत्सव का आगाज हुआ। विष्णुलाल देरासरी के अनुसार पंडित अभिषेक पुरोहित ने पूजन कराया। कई घरों में भी दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर उनका पूजन किया जा रहा है।

मंदिरों में दर्शन -पूजन

नवरात्रा में शहर के देवी मंदिरों में दर्शन -पूजन का क्रम जारी है। रविवार को विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं मंदिरों में देवी मंत्रों के जाप के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ के आयोजन चल रहे है। नवरात्रा को लेकर कई देवी मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग