बीकानेर. गणगौर पूजन उत्सव की इन दिनों धूम मची है। शहर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजन किया जा रहा है।
बीकानेर. गणगौर पूजन उत्सव की इन दिनों धूम मची है। शहर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से गणगौर का पूजन किया जा रहा है। वहीं घरों मंे बालिकाएं गणगौर पूजन कर रही है। शाम को गवरजा माता को पानी पिलाने व बासा देने की परम्परा निभाई जा रही है। गंगाशहर स्थित नई लाइन में करणानी परिवार में शुक्रवार को गणगौर पूजन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर महिलाआंे ने गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में अंजू देवी, राखी करनानी, नीलम झंवर, सुनीता करनानी ने गणगौर प्रतिमाओं का पूजन व शृंगार किया। इस अवसर पर मनोज कुमारी मूंधड़ा, तारा देवी राठी, लता मूंधड़ा, शिल्पा, खुशबू, मनीषा, सुमन छाजेड़, गरीमा, राधिका, महिमा, पूजा, कनीका सहित महिलाएं शामिल हुई।
गंगाशहर में गणगौर उत्सव की धूम
बीकानेर. उपनगरीय गंगाशहर क्षेत्र में गणगौर उत्सव का उल्लास देखने को मिल रहा है। नई लाइन गंगाशहर स्थित क्रिस्टल ब्यूटी पार्लर, अंजूदेवी एवं राखी करनानी की ओर से मोहल्ले की महिलाओं के लिए गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। नीलम झंवर एवं सुनीता करनानी ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई तथा गणगौर पूजन की रस्म को पूरा किया। इस अवसर पर मनोज कुमारी मूंधड़ा, तारादेवी राठी, लता मूंधड़ा, शिल्पा, खुशबू, मनीषा, लीना, सुमन छाजेड़, गरिमा, राधिका, महिम, पूजा, कनिका आदि ने पूजन में भाग लिया।
गांवों में भी पूजन की धूम
नोखा. पारीक भवन में शुक्रवार को दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति की ओर से गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि ज्ञानचंद गोस्वामी, शरद आचार्य, डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, जुगल किशोर तिवाड़ी, डॉ. नीरज, मंजूलता चांडक आदि थे। इस अवसर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के तहत नोखा की गणगौर में प्रथम स्थान प्रिती झंवर, द्वितीय स्थान ललिता चितलंगी व विनिता तिवाड़ी और तृतीय स्थान वंदना बजाज व प्रिया रांका ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व युवतियों ने गणगौर के गीतों पर नृत्य भी किया। कार्यक्रम के प्रायोजक भीखराम चांदमल, बुल पॉवर एनर्जी रेनबो ट्यूटोरियल थे। कार्यक्रम में राधामणी चितलंगी, मीनू शर्मा, सीमा मिश्रा, चंद्रा लखोटिया, भारती शर्मा, अंजू हीरावत, सुनीता बाहेती, सरला अग्रवाल आदि उपस्थित थी। संचालन दुर्गावाहिनी की जिला संयोजक हीरा चांडक ने किया। मेहंदी में प्रथम मालती पारख, द्वितीय कविता तोषनीवाल व सोनम राठी, तृतीय कोमल प्रताणी रही। गवर सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम रचना तापडिय़ा व द्वितीय किरण अग्रवाल रही। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. स्वाति बिन्नाणी, डॉ. निशा पटपटिया, सरिता दरक, नेहा सिंह आदि थी।
बिंदोला की निभाई रस्म
स्थानीय भूरा चौक में स्थित अशोक सांखी निवास पर शुक्रवार को गवर के बन्दोला की रस्म अदा की गई। महिलाओं व युवतियों ने गीत गाए और उनका मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम में ममता शर्मा, रामप्यारी, राखी शर्मा, सोना बिश्नोई, सरोज, शारदा, सुमन आदि मौजूद रही। वहीं फौजी कॉलोनी में प्रजापत निवास पर गवर के बन्दोला की रस्म निभाई गई। कार्यक्रम में गवर को रिझाने के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए।
नापासर. केशव विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को गणगौर महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कायक्रम में विद्यालय की बालिकाओ ने गणगौर के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला अभिभावक भी उपस्थित थी। इस दौरान गवरजा व ईसर जी की पूजा अर्चना की गई। अंत में निदेशक मनोज आसोपा ने आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।
अक्कासर. गांव में गणगौर की ईसर के साथ शादी की तैयारियां चल रही है। गुरुवार को बान बैठने की रस्म पूरी की गई। शुक्रवार को मायरा भरा गया। किसनलाल लढ्ढ़ा ने घर में मायरा की रश्म पूरी की तथा बालिकाओ को खाना खिलाया।
कालू में गणगौर महोत्सव आज से
कालू. कालू में गणगौर महोत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार से चार दिवसीय गणगौर महोत्सव की शुरुआत होगी। समिति के बाबूलाल पाडाण ने बताया कि महोत्सव के दौरान 6 अप्रेल को जुनियर व सीनियर वर्ग में रंगोली, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता होगी। वहीं 7 अप्रैल को कबड्डी, उंची कूद, लम्बी कूद, गोला फैंक, मटका फोड़, रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसी दिन शाम को स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम मिमझर होगा। 8 अप्रेल को गौरबन्द, ऊंट सजावट, माल्हा उठाओ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम गीता रो गजरो का आयोजन होगा। वहीं 9 अप्रैल को सुबह उंट दौड़, घोड़ी दौड़, उंट नृत्य, घोड़ी नृत्य आदि प्रतियोगिताएं अन्नाणा ताल में होगा।शाम को ग्राम पंचायत कालू के तत्वावधान में कुश्ती दंगल का आयोजन होगा।
शृंगार प्रतियोगिता आठ को
बजरंग युवा मंडल देसवाली कुम्हारों का मोहल्ला के तत्वावधान में शुक्रवार को सामूहिक गणगौर उत्सव मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में गणगौर प्रतिमाएं एकत्रित कर उनका सामूहिक रूप से पूजन किया गया। परम्परा के अनुसार बासा दिया गया। महिलाओं और युवतियों ने भजनों, गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में नंदलाल प्रजापत, शर्मिला, मंजू, संगीता ने भागीदारी निभाई। नवयुवा जागृति सेवा समिति की ओर से नत्थूसर बास में आठ अप्रेल को गणगौर महोत्सव मनाया जाएगा। चांदरतन सांखला ने बताया कि महोत्सव में राजस्थानी नृत्य, खोळ भराई रस्म, शृंगार प्रतियोगिता होगी।