25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्ण पदक विजेता खिलाडि़यों ने दिया सांकेतिक धरना

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता खिलाडि़यों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सामने सांकेतिक धरना दिया। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने 2013 में राजस्थान के उत्कृष्ट खिलाडि़यों के लिए दिए गए दो प्रतिशत आरक्षण को शत-प्रतिशत लागू करवाने व भर्तियों में उत्कृष्ट खिलाडि़यों को राहत देने की मांग की।
less than 1 minute read
Google source verification
gold medalist

sportsman

बीकानेर. राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता खिलाडि़यों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सामने सांकेतिक धरना दिया। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने 2013 में राजस्थान के उत्कृष्ट खिलाडि़यों के लिए दिए गए दो प्रतिशत आरक्षण को शत-प्रतिशत लागू करवाने व भर्तियों में उत्कृष्ट खिलाडि़यों को राहत देने की मांग की।

खिलाड़ी रामगोपाल ने बताया कि हाल ही राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने कॉमर्शियल असिस्टेंट द्वितीय के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें ऊर्जा की पांचों कम्पनियों ने अभ्यर्थी मांगे। इसकी परीक्षा होने के बाद कटऑफ माक्र्स निकालकर डेढ़ व दो गुना अभ्यर्थियों को वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया।

उन्होंने कहा कि स्कूली व जिला स्तर के खिलाड़ी राष्ट्रय स्तर के सर्टिफिकेट न होने से बाहर हो जाते हैं तो शेष उत्कृष्ट खिलाडि़यों की सीटों पर राष्ट्रीय स्वर्ण विजेता-विवि पदक विजेता के होते हुए भी साधारण प्रक्रिया से पदस्थापन कर दिया जाता है। इससे स्वर्ण विजेता खिलाड़ी ठगा सा रह जाता है।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ी अव्यवस्था का शिकार हो रहे है। धरने में चन्द्रप्रकाश शर्मा, रामगोपाल नायक, राधेश्याम बिश्नोई, पेमाराम जाट, रामप्रसाद लोठ, रमेश बिश्नोई, सुरेन्द्र कूकणा, सुनील गोदारा, जीराम गोदारा, दिनेश खीचड़, सुरेश ज्याणी, राकेश ज्याणी, रामलाल गोदारा, रामरतन गाट, राजेन्द्र गाट, महावीर चौधरी, प्रेमसुख विश्नोई आदि शामिल थे।