बीकानेर

यहां 85 फीट का रावण खुद जलने से पहले करेगा मतदान की अपील

उत्तर प्रदेश से आए पांच सदस्य शेरगरों के दल की ओर से पुतलों सहित रावण की लंका बनाई जा रही है। उत्सव आयोजक राम किशन आचार्य के अनुसार धरणीधर खेल मैदान पर 85 फीट ऊंचे रावण और 80-80 फीट ऊंचाई के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। वहीं 50 गुणा 50 फीट आकार की रावण की सोने की लंका बनाई जा रही है, जिसका भी दहन होगा।

2 min read
Oct 12, 2023
यहां 85 फीट का रावण खुद जलने से पहले करेगा मतदान की अपील

बीकानेर. बीकानेर में इस बार का रावण कुछ अलग किस्म का होगा। दरअसल, रावण बनाने वाले कारीगरों ने चुनावी सीजन को ध्यान में रखते हुए दशहरे पर एक ऐसे रावण का निर्माण करने का फैसला किया है, जो खुद जलने से पहले लोगों से मतदान की अपील करेगा। बीकानेरवासी इस अनोखे नजारे को देखने के लिए वास्तव में बेचैन हैं, जब रावण खुद लोगों से मतदान करने को कहेगा और उसके बाद धराशायी होगा।

जानकारी के मुताबिक, श्रीरामसर रोड िस्थत श्री धरणीधर खेल मैदान पर दशहरा उत्सव 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरु हो गई है। मैदान परिसर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण प्रारंभ हो गया है। श्री धरणीधर दशहरा कमेटी के प्रवक्ता जितेन्द्र आचार्य के अनुसार पुतलों के लिए बांस लकड़ी से ढांचे तैयार हो गए हैं। उत्तर प्रदेश से आए पांच सदस्य शेरगरों के दल की ओर से पुतलों सहित रावण की लंका बनाई जा रही है। उत्सव आयोजक राम किशन आचार्य के अनुसार धरणीधर खेल मैदान पर 85 फीट ऊंचे रावण और 80-80 फीट ऊंचाई के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। वहीं 50 गुणा 50 फीट आकार की रावण की सोने की लंका बनाई जा रही है, जिसका भी दहन होगा।

कमेटी के सचिव दुर्गा शंकर आचार्य, कोषाध्यक्ष जग मोहन आचार्य, अशोक आचार्य,शेखर आचार्य, चेतन पुरी,कुशाल पुरी, चंद सुथार, आनन्द जोशी, नरेंद्र आचार्य, फुसाराम, पवन पुजारी, किशोर पुरोहित सहित टीम के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। उत्सव स्थल पर पांच हजार कुर्सियां लगाई जाएगी। अतिथियों के लिए मंच बनेगा।

चंद्रयान की सजेगी झांकीदशहरा उत्सव के दौरान धरणीधर खेल मैदान पर चंद्रयान-3 की झांकी भी सजाई जाएगी। जितेन्द्र आचार्य के अनुसार रावण दहन के अवसर पर रावण के अंदर से -पहले मतदान, फिर जलपान की विशेष अपील आमजन से की जाएगी। वहीं मैदान परिसर के पास िस्थत धोरे पर 100 फीट आकार का ताड़का का पुतला भी बनाया जाएगा, जो सभी के आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

Published on:
12 Oct 2023 02:33 am
Also Read
View All

अगली खबर