25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video- ‘हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर’

राजकीय नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों ने गाए गीत  
less than 1 minute read
Google source verification
Hostel inauguration

'हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर'

बीकानेर. हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, सिर्फ एक बार मुलाकात का मौका दे दे...सरीखी गजलों की एेसी स्वर लहरियां सोमवार को राजकीय नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों ने एेसी छेड़ी की कार्यक्रम में मौजूद शिक्षामंत्री व उच्च शिक्षामंत्री के सहित आए हुए अन्य अतिथिगणों के दिलों को भी छू गए। यह नेत्रहीन बच्चे कुलदीप सारस्वत, प्रतीक सारस्वत, रामदेव गहलोत, देवकिशन उपाध्याय ने तबले व हारमोनियम के साथ अपनी गजलों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नेत्रहीन विद्यालय में केवल २५ बच्चों का हॉस्टल स्वीकृत है। राजकीय नेत्रहीन विद्यालय में सीटें बढ़ाने की शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने घोषणा की। मंत्री ने १०० बच्चों का हॉस्टल का आवासीय विद्यालय की घोषणा करता हूं। इसके बाद शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल को प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को आज ही भेजें। नवेली लिग्नाइट मार्च में छात्रावास बनाने का काम शुरू करेंगे। हॉस्टल का निर्माण प्रोजेक्ट हेड ईइसीकरण मुत्थू व सीएसआर नेवेली लिग्नाइट की ओर से बनाया जाएगा।

इस दौरान शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा व उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह ने ८२ लाख १४ हजार के सीएसआर के अंतर्गत २०१८-१९ शिलान्यास किया। अंध विद्यालय में बच्चों के लिए डाइनिंग हॉल में १६ लाख ३२ हजार नेवेली से व शिक्षा विभाग से ११ लाख ६३ हजार विद्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए। विद्यालय में निरंतर जुड़े रहने वाले बाबूलाल सांखला का दोनो मंत्रियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुशील सींवर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ओमप्रकाश कसेरा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, संस्था प्रधान अल्ताफ अहमद, सहायक निदेशक सीएसआर दिलीप परिहार, प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू, जिया उर रहमान आदि उपस्थित थे।