
दिनेश कुमार स्वामी
बीकानेर में बर्खास्त ट्रेनी आइएएस अधिकारी पूजा खेडकर प्रकरण सामने आने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस बार सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन परफोर्मा में बदलाव कर चयन प्रक्रिया की खामियां दूर करने की कोशिश की है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी से गहराई से जानकारियां मांगी है जिनमें माता-पिता की संपत्ति से लेकर ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर और विकलांगता को लेकर उजागर खामियां से जुड़ी सूचनाएं शामिल हैं।
पूर्व में मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार से पहले जो जानकारी और दस्तावेज देने होते थे, इनमें से कुछ अब प्रीलिम्स परीक्षा के आवेदन के साथ ही देने होंगे। यूपीएससी ने ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी तक मांगे है। परीक्षा में दस लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होते है। अभ्यर्थी लम्बे-चौड़े परफोर्मा के अनुसार माता-पिता से जानकारी जुटा रहे है। जिसे वे ऑनलाइन आवेदन में भरेंगे।
माता-पिता की नागरिकता, प्रोफेशन, निवास, नौकरी में हैं तो क्या पद, वार्षिक आय कितनी है। किस राज्य के मूल निवासी, सम्पत्ति में कृषि भूमि, व्यावसायिक भूमि, आवासीय भूखण्ड या मकान की जानकारी
प्री-परीक्षा पास करने के बाद ग्रेजुएशन की मार्कशीट अब मुख्य परीक्षा तक दे सकेंगे, यानी ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा तक शामिल हो सकेंगे।
जन्म तिथि एक बार फॉर्म में भरने के बाद उसमें बदलाव का कोई मौका नहीं मिलेगा।
पार्ट-1. वन टाइम रजिस्टेशन से संबंधित।
पार्ट- 2. एप्लीकेशन प्रोफाइल से संबंधित जानकारी
पार्ट-3. डिटेल एप्लीकेशन फार्म (डेफ) - पूर्व में प्री परीक्षा से पहले डेफ-1 और मुख्य परीक्षा के बाद डेफ-2 भरवाया जाता था। अब प्री-परीक्षा से पहले ही डेफ भरना होगा।
पार्ट-4. फीस, परीक्षा केन्द्र, हस्ताक्षर, फोटो आदि की जानकारी देनी होगी।
मेरे विचार से फ्रेश एन्ट्री ट्रांसपरेंसी बनाए रखने के लिए यूपीएससी ने कुछ बदलाव किए है। इनमें से अधिकांश जानकारियों का वेरीफिकेशन चयन के बाद जांच के दौरान किया जाता था। अब सिविल सर्विसेज जैसी जिम्मेदार पोस्ट पर जाने की इच्छा रखने वाले से यह सेल्फ डिक्लेरेशन लिया जा रहा है। पारदर्शिता के लिहाज से भी यह अच्छा है। -एसएस बिस्सा, सेवानिवृत आइएएस
खुद की नौकरी या प्रोफेशन की जानकारी… अभी नौकरी कर रहे है तो उसकी जानकारी, पहले कोई नौकरी या काम किया तो उसकी जानकारी। कोई बिजनेस या व्यवसाय है तो उसकी जानकारी।
Updated on:
29 Jan 2025, 7:44 AM IST
Published on:
29 Jan 2025, 7:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.