26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक क्लिक और शहर आंखों के सामने

पूरे शहर की जानकारी अब एक नक्शे में शामिल होगी। इसके लिए नगर निगम शहर का जियो लोजिकल इन्फोर्मेशन सिस्टम (जीआइएस) तैयार करेगा। इस जीआइएस सिस्टम से कम्प्यूटर पर एक क्लिक से शहर नजर आएगा। जीआइएस मैपिंग से जहां एक ही नक्शे से शहर की हर प्रकार की जानकारी मिलेगी वहीं इसके माध्यम से शहर के भविष्य की योजनाएं भी तैयार हो सकेगी।
2 min read
Google source verification
nagar nigam bikaner

nagar nigam

बीकानेर. पूरे शहर की जानकारी अब एक नक्शे में शामिल होगी। इसके लिए नगर निगम शहर का जियो लोजिकल इन्फोर्मेशन सिस्टम (जीआइएस) तैयार करेगा। इस जीआइएस सिस्टम से कम्प्यूटर पर एक क्लिक से शहर नजर आएगा।

जीआइएस मैपिंग से जहां एक ही नक्शे से शहर की हर प्रकार की जानकारी मिलेगी वहीं इसके माध्यम से शहर के भविष्य की योजनाएं भी तैयार हो सकेगी। संभवत निगम इसी माह से इस सिस्टम को तैयार करवाने की प्रक्रिया को शुरू कर देगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए निगम कंसल्टेंट फर्म की सहायता लेगा।


मिलेगी हर क्षेत्र की जानकारी
आयुक्त नगर निगम के अनुसार जीआइएस मैपिंग से शहर के हर क्षेत्र की जानकारी मिल सकेगी। इसके माध्यम से निगम क्षेत्र में स्थित पार्क, मुख्य मार्ग, आवासीय, व्यावसायिक व औद्योगिक क्षेत्र, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी कार्यालय, शॉपिंग मॉल, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न क्षेत्र चिह्नित होंगे।

इसकी पूरी जानकारी सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध रहेगी। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र की जानकारी लेनी हो नक्शे में उस क्षेत्र पर एक क्लिक करते ही निगम क्षेत्र की उस क्षेत्र की स्थिति सामने आ जाएगी।


लगेंगे तीन से चार माह
जीआइएस मैपिंग के करीब तीन से चार माह में तैयार होने की संभावना है। आयुक्त के अनुसार कंसल्टेंट फर्म के लिए टेण्डर की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही फर्म इस कार्य को शुरू कर देगी। पूरे शहर के जीआइएस मैपिंग में करीब तीन माह का समय लगने का अनुमान है। निगम ने जीआइएस मैपिंग की योजना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।


मिलेगा लाभ
&निगम क्षेत्र का जीआइएस मैपिंग बनने से शहर को लाभ मिलेगा। इसके माध्यम से भविष्य की योजनाएं तैयार की जा सकेगी। हर क्षेत्र की जानकारी सॉफ्ट कॉपी में होगी। एक क्लिक में उस क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी देख सकेंगे। इसको तैयार करने की योजना तैयार कर ली गई है।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर