
मिठाई की दो दुकानों पर आयकर सर्वे, अनियमितताएं उजागर
बीकानेर.आयकर विभाग ने कर चोरी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। गुरुवार को बीकानेर टीम ने संभाग में तीन ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। इसमें बीकानेर के मिठाई व नमकीन के दो कारोबारियों तथा हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील में एक ठेकेदार के यहां सर्वे शुरू किया। हालांकि देर रात तक सर्वे के नतीजे सामने नहीं आ सके।
विभाग की टीम ने सबसे पहले सुबह ठेकेदार के यहां सर्वे शुरू किया गया। यहां कई अहम दस्तावेज मिले हैं, इनसे लगता है कि ठेकेदार की आय टैक्स के मुकाबले कई गुणा अधिक है। अधिकारियों की मानें तो ठेकेदार के यहां टैक्स की बड़ी राशि मिल सकती है। इसी प्रकार बीकानेर में दोपहर बाद गजनेर रोड और केईएम रोड स्थित मिठाई-नमकीन कारोबारियों के यहां कार्रवाई शुरू हुई। यहां भी काफी अनियमितताएं उजागर हुई है।
करदाताओं को डरने की जरूरत नहीं
आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक संजीव के शर्मा ने बताया कि कार्रवाई उन्हीं ठिकानों पर की जा रही है, जहां टैक्स चोरी की आशंका होती है। शर्मा ने बताया कि आयकर विभाग के मुख्य आयकर आयुक्त कालिका सिंह के निर्देश पर की जा रही है सर्वे की कार्रवाइयों से करदाताओं को डरने की जरूरत नहीं है। शर्मा के अनुसार विभाग का उद्देश्य कतई करदाताओं को परेशान या डराने का नहीं है। बल्कि करदाताओं को टैक्स जमा करवाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि पूरी खोजबीन के बाद ही सर्वे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाता है।
Updated on:
07 Feb 2019 08:48 pm
Published on:
08 Feb 2019 07:04 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
