25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंधड़ से बिजली के पोल टूटे, करंट से गाय मरी

तहसील क्षेत्र में मावठ के साथ गुरुवार दोपहर अंधड़ से ग्राम राजासर उर्फ करणीसर के पास बिजली के सात पोल टूट गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Lightning pole breaks down, dead cow

अंधड़ से बिजली के पोल टूटे, करंट से गाय मरी

लूणकरनसर.तहसील क्षेत्र में मावठ के साथ गुरुवार दोपहर अंधड़ से ग्राम राजासर उर्फ करणीसर के पास बिजली के सात पोल टूट गए। इस दौरान तारों के करंट की चपेट में आने से एक गाय की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई।ग्राम राजासर उर्फ करणीसर के बालाजी फोर्स सदस्य लीलदास स्वामी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब ३.३० बजे तेज अंधड़ से गांव के समीप ढाणी पाण्डूसर व अमरपुरा की सड़क पर सात बिजली के पोल टूट गए। बिजली के धारा प्रवाहित तार तोलाराम नायक की खेत की तारबंदी पर गिर गए तथा हादसे में खेत की तारबंदी में करंट फैल गया। इससे तोलाराम नायक की एक गाय की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई। इसके अलावा अनाराम गोदारा के खेत में बिजली के करंट से खेत की रखवाली के लिए लगाई गई झटका मशीन जल गई तथा कुछ सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है।