
स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की परीक्षा 11 फरवरी से
बीकानेर. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर कला प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की मुख्य परीक्षा 11 फ रवरी से शुरू होगी। परीक्षा 90 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 86 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। कुछ परीक्षा केन्द्रों पर स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण उन्हें स्थानीय निकटतम महाविद्यालय में परीक्षा केन्द्र आवंटित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जे.एस. खीचड़ ने बताया कि परीक्षा आयोजन सम्बन्धी समस्त तैयारी कर ली गई हैं। स्नातक कला प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (स्वयंपाठी) के परीक्षार्थियों की ओर से बुधवार से विश्वविद्यालय वेबसाइट से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जा सकते है। परीक्षार्थियों के अस्थाई प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र का नाम, प्रश्न पत्र की तिथि व समय अंकित किया गया है।
कार्यशाला सात को
बीकानेर . राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा संचालित एनपीएसए साधारण बीमा निधि, राज मेडिक्लेम, प्रावधायी निधि योजनाओं एवं राज्य बीमा से ऑनलाइन संबंधित कार्यों की महत्वपूर्ण जाकारियां समस्त आहरण व वितरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने के लिए राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा 7 फरवरी को वेटरनरी ऑडिटोरियम बीकानेर में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार जोशी ने बताया कि 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बीकानेर कोष कार्यालय से सम्बन्धित समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी भाग लेंगे। इसी प्रकार दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत, खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ व लूणकरनसर उपकोष कार्यालयसे सम्बन्धित समस्त आहरण वितरण अधिकारी कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।
Published on:
5 Feb 2019, 12:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.