25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘प्राथमिकता से करवाएंगे विकास कार्य’

नोखा विधायक व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का बुधवार को पिथरासर, देसलसर और हिंयादेसर में ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
nokha MLA visit

'प्राथमिकता से करवाएंगे विकास कार्य'

नोखा. नोखा विधायक व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का बुधवार को पिथरासर, देसलसर और हिंयादेसर में ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक बिश्नोई ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के गांवों में विकास कार्य कराएंगे। ३६ कौम के लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उसे हमेशा कायम रखने का प्रयास करेंगे।

भोमियाजी जूझार की छतरी बनाने की घोषणा
पिथरासर. गांव के जंभेश्वर मंदिर परिसर में बुधवार को नवनिर्वाचित विधायक बिहारीलाल बिश्नोई का ग्रामीणों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में नखत बन्ना धाम के पुजारी सूरजमल सिंह राठौड़ ने विधायक को साफा पहनाया तथा समराथल माइंस के राजाराम धायल ने चांदी का मुकुट भेंट किया। ग्रामीणों के सहयोग से विधायक को राशि भेंट की गई। यह राशि श्रीकोलायत के महंत स्वामी हरिनारायण महाराज ने भेंट की।

इस मौके पर विधायक बिश्नोई ने गांव में बनी जुझार भोमियाजी के मंदिर की छतरी बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा नेता आसकरण भट्टड़, जेठुसिंह राजपुरोहित, राजाराम धारणिया, बाबुलाल जैन, भंवरलाल नैण, रामस्वरूप धारणिया, रामदयाल मेघवाल, महीराम जाखड़, सुरजमल उपाध्याय, प्रतापसिंह राठौड़, रामचंद्र सियाग, रामेश्वर चाहर, बनवारी लाल तर्ड, नरेंद्र राजपुरोहित, सुनिल पूनियां सहित काफी ग्रामीण मौजूद थे।