26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठ बजे बाद बिक रही थी शराब, पुलिस ने मारा छापा

अनुज्ञाधारी के खिलाफ आबकारी शर्तों के उल्लंघन की कार्रवाई  
less than 1 minute read
Google source verification
police raid

आठ बजे बाद बिक रही थी शराब, पुलिस ने मारा छापा

बीकानेर. जिला कलक्टर के स्टिंग के बाद पुलिस और आबकारी विभाग रात आठ बजे बाद शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्ताई बरत रहे हैं। गुरुवार रात को करीब नौ बजे शराब ठेके पर शराब बेचने की सूचना पर कोटगेट थाना पुलिस तुरन्त सक्रिय हुई। थानाधिकारी ने आबकारी अधिकारियों को सूचना कर छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया।
कोटगेट सीआइ वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि थाना क्षेत्र में रात आठ बजे बाद ठेकों पर शराब की बिक्री न हो इसके लिए विशेष सख्ती बरती जा रही है। दो कांस्टेबलों को थानों पर निगरानी रखने के लिए लगा रखा है।

गुरुवार को सूचना मिली की गोगागेट के पास एक शराब ठेके का शटर बंद है लेकिन ठेके के अंदर बैठा व्यक्ति शराब बेच रहा है। इस पर आबकारी अधिकारियों को सूचना दी। आबकारी निरीक्षक सरिता भार्गव, सुरेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और आबकारी संयुक्त छापा मारा। आबकारी उपायुक्त बीकानेर जोन ओपी पंवार ने बताया कि गोगागेट स्थित शराब ठेके अनुज्ञाधारी गुलाब कंवर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की शर्तों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई है। जिला कलक्टर के सक्रिय होने के बाद पुलिस भी अब सक्रिय होकर कार्रवाई में जुट गई है।