5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहरों का संचालन जनता को सौंपने की तैयारी

बीकानेर इंदिरा गांधी नहर का संचालन, रख-रखाव और पानी पर कर की वसूली का सारा कार्य इलाके के काश्तकारों के वैधानिक संगठन को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Hem Sharma

•

Updated: 2 Jun 2016, 2:01 PM IST

canal

ingp canal system

बीकानेर इंदिरा गांधी नहर का संचालन, रख-रखाव और पानी पर कर की वसूली का सारा कार्य इलाके के काश्तकारों के वैधानिक संगठन को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसके लिए जल उपयोगिता संगम के गठन की प्रक्रिया चल रही है। नहरी क्षेत्र में 150 जल उपयोगिता संगम बनाए जाने हैंं। इनमें से 66 के चुनाव हो गए हैं। लिफ्ट नहर क्षेत्र में 25 संगमों का चुनाव हो गया है।

जल उपयोगिता संगम में प्रति हैक्टेयर के हिसाब से काश्तकार मतदाताओं के पंचायत चुनाव के पैटर्न पर वैधानिक चुनाव होते हैं। अभी संगमों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। अगस्त माह तक संगम का चुनाव कार्य पूरा हो जाएगा। लूणकरनसर के कंवरसेन लिफ्ट क्षेत्र में 10 जल उपयोगिता संगमों के चुनाव हुए। इसके बाद में काश्तकारों ने इनका बहिष्कार कर दिया।

अब जल उपयोगिता संगम 10 से बढ़ाकर 47 किए गए हैं। काश्तकारों के छोटे-छोटे इन समूहों के चुनाव 9 जून से 12 अगस्त तक होने हैंं। चारण वाला ब्रांच में 40 जल उपयोगिता संगम बनाए गए हैं। इनमें से 13 के चुनाव हो गए हैं। 40 संगमों के चुनाव होने हैं। इनके चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जुलाई माह तक इस ब्रान्च के चुनाव पूरे हो जाएंगे। इसी तरह श्रीकोलायत क्षेत्र में संगमों के चुनाव का बहिष्कार कर दिया गया। वहां बरसलपुर ब्रान्च में दुबारा चुनाव हो रहे हैंं।

धीरे-धीरे देंगे जिम्मेदारी

संभागीय आयुक्त के निर्देशों पर नहर क्षेत्र के काश्तकारों की जल उपयोगिता संगम काश्तकारों के चुनाव से बनाई जा रही है। कई जगह संगमों के चुनाव हो गए हैं। जहां बाकी हैंं वहां चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। अगले दो माह में नहर और लिफ्ट नहर क्षेत्र के संगमों का चुनाव हो जाएगा। वैधानिक रूप से बने संगमों को धीरे-धीरे नहर संचालन, रख-रखाव एवं वर्णित अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगीञ

सुनील कटारिया

अधिशासी अभियंता।