
बीकानेर संभाग के सभी सरकारी कार्यालयों में अब प्रत्येक कार्मिक के नाम से एक-एक पौधा लगेगा।
Good News : बीकानेर संभाग के सभी सरकारी कार्यालयों में अब प्रत्येक कार्मिक के नाम से एक-एक पौधा लगेगा। इस पौधे की नियमित देखभाल का जिम्मा उसी कार्मिक का होगा। पौधा गमले में लगेगा व गमले पर उस कर्मचारी के नाम पट्टिका चस्पा होगी। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी की ओर से संभाग में इस नई पहल की शुरुआत की गई है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
संभागीय आयुक्त के अनुसार, इस पहल से कार्यालय की खूबसूरती बढ़ेगी। अधिकारियों-कर्मचारियों का ऑफिस के प्रति लगाव बढ़ेगा व पर्यावरण संरक्षण भी होगा। नाम पट्टिका होने व अपने हाथ से पौधा लगाने से कर्मचारी में उस पौधे के प्रति विशेष लगाव रहेगा।
यह भी पढ़ें -
संभागीय आयुक्त कार्यालय सहित खनिज विभाग, कॉलोनाइजेशन विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग में इस पहल की शुरुआत हो चुकी है। अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में भी यह पहल प्रारंभ हो, इसके लिए संभाग स्तरीय बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
14 May 2024, 4:05 PM IST
Published on:
14 May 2024, 4:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.