14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: 2030 में कौन मुख्यमंत्री होगा, किस पार्टी की सरकार होगी, मालूम नहीं : गहलोत

Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को मिशन-2030 के तहत भुजिया-पापड़ व्यवसायियों और युवाओं से संवाद करने बीकानेर पहुंचे।

2 min read
Google source verification
_cm_gehlot_statement_in_bhujia-papad_businessmen_and_youth_bikaner.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बीकानेर। Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को मिशन-2030 के तहत भुजिया-पापड़ व्यवसायियों और युवाओं से संवाद करने बीकानेर पहुंचे। एमएम ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि वर्ष 2030 तक आमजन क्या चाहता है, यह डॉक्यूमेंट बन जाएगा। जो आने वाले वक्त में काम आएगा। यह काम हमने बेहद सोच समझ कर शुरू किया है। आगे 2030 में कौन मुख्यमंत्री होगा, किस पार्टी की सरकार होगी, किसी को मालूम नहीं। प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए काम हो रहा है। इस साल के अंत तक स्टेट जीडीपी 15 लाख हो जाएगी। साल 2030 में जीडीपी 30 लाख करने का इरादा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की बेटी नीतू ने लहराया एवरेस्ट बेसकैंप पर तिरंगा, दुर्गम हालात में पहुंचीं पीक पर

दिसंबर में पता चल जाएगा कितना दम है: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के संबोधन के दौरान टिकट के दावेदारों के समर्थन में कुछ लोग नारेबाजी करने लगे। इस पर डोटासरा ने कहा कि कितना दम है, यह दिसंबर में पता चल जाएगा। मंच पर आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी आदि मौजूद रहे।

‘महिला आरक्षण बिल इसी सत्र से लागू हो’
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिसाऊ की सभा में केंद्र पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल राज्यसभा व लोकसभा में पारित हो चुका। राष्ट्रपति ने साइन कर दिए। इसे इसी सत्र से लागू किया जाना चाहिए। विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के अवसर पर सीएम ने कहा कि यह बिल कांग्रेस सरकार लेकर आई थी, किसी कारण से लोकसभा में पारित नहीं हो सका था। अब केंद्र सरकार ने इस बिल में परिसीमन व जनगणना का पेच फंसा दिया। अब केंद्र फायदे के अनुसार लागू करेगी। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पांच अक्टूबर को अपना विजन 2030 का डॉक्यूमेंट पेश करेगी। 2030 तक राजस्थान की जीडीपी 30 लाख करोड़ की हो जाएगी।