पत्रिका न्यूज नेटवर्क/उदयपुर। Neetu Chopra Parwaz: राजस्थान की बेटी नीतू चोपड़ा अपने प्रोजेक्ट परवाज़- डर को डराओ, डेयरिंग बन जाओ के तहत पांच देशों की यात्रा पर निकली है। 16 जून को नीतू ने रक्सोल, बीरगंज बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश किया था। वहां पहुंच उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंच तिरंगा फहाराने का अपना सपना पूरा किया। ये नीतू का साहस ही है जिसने दुर्गम हालात में और अकेले ही इस मुश्किल यात्रा को अंजाम दिया। गौरतलब है कि अपने 5 देशों की यात्रा के तहत वे नेपाल, भूटान, म्यांमार, थाइलैंड व बांग्लादेश की यात्रा करेंगी और नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाएंगी। नीतू मूलत: बालोतरा से हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से उदयपुर में रह रही हैं।