8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानिनी का खुशियों भरा निशाना, बेटी की कामयाबी पर हर्षाए बदनोर के लोग

19th Asian Games: मानिनी कौशिक ने चीन के हांगझाऊ शहर में 19वें एशियाई खेल में सटीक निशाना साधकर देश को न केवल रजत पदक दिलाया बल्कि बदनोर और भीलवाड़ा का नाम रोशन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 29 Sep 2023, 12:37 PM IST

rajasthan_daughter_manini_kaushik_won_silver_medal_in_19th_asian_games_in_china.jpg

दादी ऊषादेवी के साथ मानिनी।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/भीलवाड़ा/बदनोर। 19th Asian Games: मानिनी कौशिक ने चीन के हांगझाऊ शहर में 19वें एशियाई खेल में सटीक निशाना साधकर देश को न केवल रजत पदक दिलाया बल्कि बदनोर और भीलवाड़ा का नाम रोशन किया। बदनोर में जन्मी मानिनी ने बुधवार को 50 मीटर राइफल-थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। जैसे ही खबर बदनोर पहुंची दादी ऊषा देवी कौशिक और परिजनों समेत पूरे कस्बे में हर्ष की लहर दौड़ गई। दादी ऊषा देवी के अनुसार, जयपुर के निजी विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही मानिनी ने देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई का ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें : नई पहल: प्रतिभाशाली हुई आपकी बेटी तो घर आएगी लक्ष्मी, जानिए क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख

मानिनी ने दिल्ली में हैड कोच मनोज कुमार के मार्गदर्शन में निशानेबाजी का प्रशिक्षण लिया। इससे पहले पुणे में भी ट्रेनिंग की। मानिनी ने 2018 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। 2017 में जापान में एशियन शूूटिंग चैम्पियनशिप में भी जूनियर कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। जयपुर में न्यायाधीश अनिल कुमार कौशिक एवं चंद्रकला कौशिक की पुत्री मानिनी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 50 मीटर में चीन को हरा भारत को गोल्ड दिलाया था। मौसी मोनिका, भीलवाड़ा में रिश्तेदार संजय मिश्रा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मंगरोप की प्रधानाचार्य वंदना कौशिक, बहन डॉ. हिमांशी मिश्रा व संगम यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रो. वर्तिका मिश्रा ने बधाई दी।