पुरस्कार देने का उद्देश्य
बेटी बचाओ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं महिला सशक्तीकरण के प्रयासों के सन्दर्भ में बोर्ड ने एकल पुत्री एवं द्वितीय पुत्री योजना प्रारम्भ की है। एक या दो पुत्री वाले परिवार की प्रतिभाशाली बालिकाओं को, जो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय तथा व्यावसायिक परीक्षा की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय योग्यता में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करती हैं। ऐसी छात्राओं को बोर्ड ने पुरस्कार राशि देने का निर्णय किया है।