आयोजक जेपी खोजी, सुरेश बागड़ा व राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में 42 टीमें भाग ले रही हैं और पहला मैच महिला टीमों का भवानी निकेतन कॉलेज व अनोपपुरा टीम के बीच खेला, जिसमें अनोपपुरा टीम जीती। इस मौके पर आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, शिवराम बागड़ा, लालचंद शर्मा, रामेश्वर जासरावत, दौलतपुरा टोल मैनेजर के.पी. सिंह, मदनलाल खटाणा, सोहन महाराज, मनोज शर्मा, भैरू मिस्त्री, रामपाल प्रधान आदि मौजूद थे। इस दौरान विधायक पूनिया ने हाईवे से बगवाड़ा को जोड़ने वाली सड़क की घोषणा की।