5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

85 फीट का होगा रावण, 70-70 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले

दशहरा महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो गई। बड़े स्तर पर तीन स्थानों पर दशहरा महोत्सव के आयोजन होंगे। रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों के निर्माण के साथ दशहरा के दिन निकाली जाने वाली सचेतन झांकियों की तैयारियां प्रारंभ हो गई है।

2 min read
Google source verification

बीकानेर. अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दशहरा शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मैदान व धरणीधर खेल मैदान में दशहरा महोत्सव के आयोजन होंगे। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। भव्य एवं कलात्मक आतिशबाजी होगी। दशहरा कमेटियों की ओर से दशहरे के दिन शहर में सचेतन झांकियां निकाली जाएगी। पुतलों के निर्माण सहित झांकियों को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है।बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कमेटी अध्यक्ष सुनीत झांब के अनुसार पुतलों का निर्माण प्रारंभ हो गया है। झांकियों के लिए पात्र कलाकारों की ओर से पहने जाने वाले वस्त्र, अस्त्र-शस्त्र, आभूषण इत्यादि की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। झांब के अनुसार इस बार डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 85 फीट ऊंचाई के रावण को पुतले को बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं 70-70 फीट ऊंचाई के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का निर्माण करवाया जाएगा। झांकियों के लिए कलाकारों का चयन 6 अक्टूबर को किया जाएगा।

आकार लेना शुरू हुए पुतले

सुनीत झांब के अनुसार दशहरा महोत्सव को लेकर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में पुतले आकार लेना प्रारंभ कर चुके है। उत्तर प्रदेश से आए कारीगरों की टीम पुतलों को बनाने में जुट गई है।महोत्सव में इस बार पुतलों के दहन के दौरान आकर्षक आतिशबाजी होगी। पुतलों के दहन के दौरान नयनाभिराम दृश्य दर्शकों को देखने का मिलेगा। रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों के साथ रावण की सोने की लंका भी तैयार होगी। स्टेडियम में चारो ओर भव्य आतिशबाजी के नजारे देखने को मिलेंगे।

आकर्षण का केन्द्र रहेंगी झांकियां

बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा के दिन निकाली जाने वाली सचेतन झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी। झांकी कमेटी संचालक नयन झांब के अनुसार झांकियों में पात्र कलाकार आकर्षक वेशभूषा, अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित और आधुनिक साऊण्ड सिस्टम के साथ सभी के आकर्षकण का केन्द्र रहेंगे। महासचिव संजय झांब व उनकी टीम के सदस्य धोबी तलाई स्थित तनेजा धर्मशाला में झांकियों की तैयारियों में जुट गए है। झांकियों की थीम बीकानेर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित होगी।वहीं डिजिटल माध्यम से भगवान राम तथा रावण और अन्य पौराणिक पात्रों की जीवंत झलकियां दिखाने की भी योजना है।