ग्यारह हजार रुपए सौंपे
जेठाराम डूडी की पत्नी आशीदेवी ने वृद्धजनोंं की सेवा के लिए सिस्टर को ग्यारह हजार रुपए की राशि प्रदान की। सम्मेलन में गुरुद्वारा ग्रंथी ने गुरुग्रंथ साहिब के आंशिक पाठ के माध्यम से जेठाराम डूडी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, देशनोक नगर पालिका के चेयरमैन ओम प्रकाश मूंधड़ा, कांग्रेस नेता गजेन्द्र सांखला, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद हारुन राठौड़, सुरेन्द्र व्यास, श्याम सिंह भाटी, भागीरथ तेतरवाल, महेन्द्र गहलोत, सुनीता गौड़, सुमन बारूवाल, बिश्नाराम सियाग, गणेशदान, पूर्व जिला उप प्रमुख प्रेमसुख के साथ अनेक प्रशासनिक अधिकारी, पंच, सरपंच आदि मौजूद थे।