15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
VIDEO : शिवालयों में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं की लगी कतारें
Play video

VIDEO : शिवालयों में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं की लगी कतारें

'शिव-शिव रटे संकट कटे...ओम नम: शिवाय: हर-हर महादेव..' के जयकारों से सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिव मंदिर गूंजायमान रहे।

Google source verification

बीकानेर. ‘शिव-शिव रटे संकट कटे…ओम नम: शिवाय: हर-हर महादेव..Ó के जयकारों से सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिव मंदिर गूंजायमान रहे। शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालु ने रुद्राभिषेक, जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। दिनभर शिव मंदिरों में भक्ति की सरिता बही।

 

अल सुबह से लेकर देर रात तक शिव मंदिरों में अभिषेक पूजन का सिलसिला जारी रहा। दर्शनार्थियों की कतारें रही। श्रद्धालुओं ने दूध, घी, जल, बिल्व पत्रों सहित विभिन्न प्रकार के पदार्थों से अभिषेक कर भगवान शंकर को रिझाया। 51 किलो दूध से अभिषेक: करमीसर रोड स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पंडित बृजू पुरोहित के सान्निध्य में 51 किलो दूध से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर अशोक पुरोहित, के के छंगाणी, इंदू जोशी, किसन स्वामी आदि शामिल हुए। रंगा कॉलोनी स्थित शिव आश्रम, व्यासों की बागेची में पार्थिव शिवलिंग का पूजन-अभिषेक किया गया।

 

यहां हुए पूजन : शहरी क्षेत्र में जस्सोलाई स्थित जनेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पातालेश्वर मंदिर में बालिकाओं ने भगवान शिव का जल से अभिषेक कर पूजन किया। इसी परिसर में अंचलेश्वर मंदिर, शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर, देवीकुंड सागर स्थित मंदिर,जवाहर नगर स्थित रंगोलाई परिसर के रामेश्वर महादेव मंदिर, ब्रह्मसागर, श्रीरामसर रोड स्थित धरणीधर महादेव, अमरेश्वर मंदिर, महानंदजी, लालगढ़ स्थित मार्केण्डेश्वर महादेव, हनुमानहत्था स्थित बारह महादेव सहित शहर के शिवालयों में दर्शनार्थियों की भीड़ रही।