
प्रवेश
बीकानेर .राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान वि.वि. से सम्बद्ध राज्य के वेटरनरी कॉलेजों में वीसीआई की ओर से सीटें बढ़ा दी गई है। अब राज्य में चालू शैक्षणिक सत्र में वेटरनरी प्रवेश के लिए कुल 480 सीटें हो गई है। इसमें से सरकारी तीन वेटरनरी कॉलेज बीकानेर, नवानिया उदयपुर तथा जयपुर में 80-80 सीटें मिलाकर कुल 240 तथा तीन प्राइवेट कॉलेज सीकर, चौमू और अपोलो में 80-80 सीटें मिलाकर कुल 240 सीटें कर दी गई हैं।
सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में मिलाकर 480 सीटों में से प्राइवेट कॉलेजों की सभी सीटें पेमेंट के आधार पर भरी जाएंगी। आरपीवीटी समन्वयक प्रो. हेमन्त दाधिच ने बताया कि दिव्यांगों की बढ़ी हुई सीटों की काउंसिलिंग मंगलवार को हो गई है। अगले दो दिनों में बढ़ी हुई और शेष सीटों पर काउंसिलिंग की जाएगी। ३० सितम्बर प्रवेश की अंतिम तिथि है।
वेटरनरी विवि के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल
बीकानेर राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि के कुलपति प्रो. बी.आर. छींपा ने विवि के प्रशासनिक ढांचे में फेर बदल कर दिया है। कुलपति ने सम्बद्ध कॉलेज के डीन डॉ. त्रिभुवन शर्मा को बनाया है। इस दौरान प्रसार निदेशक पद पर डॉ. एपी सिंह को लगाया गया। डॉ. आरके धूडिया को पशु पोषण विभाग में स्थानान्तरित करने के आदेश पहले चरण में जारी किए गए। इस दौर में बृज नंदन श्रृंगी को कुलपति का प्रशासनिक सचिव बनाया गया।
फेरबदल के दूसरे चरण में प्रो. हेमन्त दाधिच को कुलपति के ओएसडी एवं तकनीकी सलाहकार एवं रजिस्ट्रार की अनुपस्थिति में रजिस्ट्रार का कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रो. दाधिच पैथोलोजी के विभागाध्यक्ष है। प्रो . राकेश राव को अनुसंधान निदेशक के पद से हटाकर पीएमई के निदेशक पद पर लगाया गया है। उनके स्थान पर आर.के. सिंह को अनुसंधान निदेशक लगाया गया है।
वल्र्ड रेबीज-डे पर नि:शुल्क टीकाकरण
बीकानेर. राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि में वल्र्ड रेबीज डे पर 28 सितम्बर को पालतू श्वानों का रेबीज टीकाकरण का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। क्लिनिकल वेटरनरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. डी.के. बिहानी ने बताया कि शिविर प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक वेटरनरी कॉलेज क्लिनिक्स के केनाइन आउट डोर में लगेगा।
वेटरनरी कॉलेज और केनाइन वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे। शिविर में रेबीज रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्म प्रदर्शन और श्वान पालकों को रेबीज रोग से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी।

Published on:
27 Sept 2017 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
