कोटगेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन को स्टेशन रोड स्थित मोती भवन होटल से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वह पिछले 4 दिनों से किराए की कार का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन न तो कार का किराया दे रहा था और न ही खाने-पीने या अन्य खरीदारी का भुगतान कर रहा था। उसने कार पर नकली प्लेट और "भारत सरकार ऑन ड्यूटी" का स्टीकर लगा रखा था जिससे वह आसानी से लोगों को भ्रमित कर सके।