4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर गड्ढे व जमा पानी से लोगों में रोष,न्यास अध्यक्ष के समक्ष जताई नाराजगी

आन्दोलन की दी चेतावनी

2 min read
Google source verification
water on the road

बीकानेर . भुट्टों के चौराहे से लालगढ़ स्टेशन तक रोड की बदहाल स्थिति से इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र के लोगों में रोष है। क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के समक्ष सड़क, प्रकाश, सीवरेज संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर न्यास पार्क के पास बारिश के जमा पानी और कीचड़ व गड्ढों से लोग परेशान हैं।

इस मार्ग से निकलना भी दूभर हो रहा है। नालियां जाम हैं और रोड पर प्रकाश व्यवस्था भी सही नहीं है। मेड़तिया ने बताया कि राज्य सरकार ने इस सड़क के लिए एक करोड़ चार लाख रुपए की स्वीकृति जारी की हुई है, लेकिन ठेकेदार को वर्कऑर्डर जारी नहीं किया गया है। वहीं न्यास ने सड़क निर्माण के लिए 42 लाख रुपए का टेण्डर जारी किया हुआ है, लेकिन काम नहीं हो रहा है। मेडतिया ने कहा कि न्यास सचिव ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता से भी फोन पर बात की। इस दौरान मोहन सिंह पंवार, दाऊद खां, छगन सिंह टोकला, अख्तर अली, आनन्द सिंह, पूरण चंद शर्मा, भगवान सिंह चारण, सुमन शेखावत आदि मौजूद थे।


आमरण अनशन की दी चेतावनी
डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि इस मुख्य मार्ग की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार से न्यास कार्यालय के सामने क्षेत्रवासी आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस समस्या के समाधान की लम्बे समय से मांग की जा रही है, लेकिन न्यास प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है।

न्यास अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
समस्या जानने के लिए न्यास अध्यक्ष रांका ने भुट्टों के चौराहे से लालगढ़ स्टेशन तक सड़क का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने न्यास अध्यक्ष को बताया कि मुख्य सड़क होने के बावजूद इसकी स्थिति बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे हैं। सड़क पर पानी, कीचड़ फैला रहता है। इससे लोग परेशान हैं। इस दौरान न्यास सचिव आरके जायसवाल, एक्सईएन भंवरू खान भी साथ थे।

काम पीएचईडी स्तर का
इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन डालने का कार्य होना है। बड़े साइज की पाइप लाइनें डाली जाएंगी। पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता से भी बात की है। काम पीएचईडी स्तर पर होना है। पाइप लाइन डालने के दौरान सड़क टूटेगी।
आरके जायसवाल, सचिव, नगर विकास न्यास बीकानेर