8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 27 Sep 2021, 10:13 PM IST

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि सुबह जूनागढ़ के अग्र भाग, सूरसागर व गंगा राजकीय संग्रहालय में सघन स्वच्छता एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कार्यालय स्टाफ के अतिरिक्त, गाइड व ट्रेवल एजेंट्स, पर्यटक सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने भाग लिया। जूनागढ़ परिसर व गंगा राजकीय संग्रहालय में पर्यटकों का परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया।
जूनागढ़ में आए पर्यटकों को तिलक लगाकर व फ ूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। संगीतकार मोहम्मद जफ र द्वारा फ ूल सजाऊँ झूम के गाऊं गीत को राजस्थानी लय में सगीतबद्ध कर प्रस्तुति दी गई, जिस पर तेलंगाना, तमिलनाडू व पंजाब से आए पर्यटकों ने झूमकर अपनी खुशी का इजहार किया। लोकगायक असगर खां ने राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति दी तथा साथी कलाकारों ने कालबेलिया व राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। खाजूवाला के मंगलाराम व साथियों ने मश्कवादन प्रस्तुत किया व स्वदेशी पर्यटकों को नृत्य करने के लिये प्रेरित किया।

शहर के पारम्परिक परिधान में रोबीलों की शान विशेष रूप से झलक रही थी। रेगिस्तान के जहाज को विभिन्न गहनों से सुसज्जित कर शामिल किया गया और बीकानेर की पारंपरिक झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार विश्नोई मौजूद रहे। इस अवसर पर गाइड, ट्रेवल एजेंट, पेइंग गेस्ट हाउस आदि व्यवसायी भी सम्मिलित हुए।