
Bikaner Camel Festival 2025: मीठी धुनों के साथ बजती बांसुरी, मूंछों पर ताव देते रोबीले, खान-पान का लुत्फ उठाते पर्यटक… ये नजारा है अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में 40 फीट मूंछों को धारण करने वाले गिरधर व्यास ने सैलानियों को आकर्षित किया। मूंछों के चलते ही गिरधर व्यास की खास पहचान है। उनकी मूंछों को देखकर देसी लोग तो बोल पड़ते हैं मूंछें हो तो गिरधर व्यास जैसी। जो भी गिरधर व्यास की मूंछों को देखता है हैरान रह जाता है। सभी फोटो-नौशाद अली
गिरधर व्यास का कहना है कि इतनी लंबी मूंछ बढ़ाने में उनको काफी समय लगा है। उनका कहना है कि वे कभी भी साबुन और शैंपू काम में नहीं लेते। केवल मुल्तानी मिट्टी काम में लेते है।
बीकानेर में अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार हेरिटेज वॉक के साथ हुआ। उत्सव के पहले लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली तक हैरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।
इस दौरान स्थानीय कलाकार गिरधर व्यास ने अपनी 40 फिट लंबी मूंछों का प्रदर्शन किया। व्यास की मूंछें देखकर पर्यटकों ने कहा मूंछें हो तो गिरधर व्यास जैसी।
सजे धजे रोबीले।
लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली तक हैरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी गई।
लाख की चूड़ी बनाने का प्रदर्शन स्थानीय कारीगर की ओर से किया गया।
Updated on:
11 Jan 2025 02:14 pm
Published on:
11 Jan 2025 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
