
नई दिल्ली: 2018 में जावा बाइक ने वापसी की थी लेकिन उस वक्त कंपनी ने सिर्फ 2 बाइक्स लॉन्च की थी और तीसरी बाइक को कुछ समय बाद लॉन्च करने की बात कही गई थी। पिछले एक साल से लोग उस तीसरी बाइक का इंतजार कर रहे हैं । अब फाइनली कंपनी ने इस बाइक की लॉन्चटिंग का ऐलान कर दिया है ।
15 नवंबर को लॉन्च होगी जावा की नई बाइक-
जावा मोटरसाइकिल पेरक के रूप में अपनी तीसरी मोटरसाइकिल भारतीय बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार है। और 15 नवंबर को भारतीय बाजार में Jawa Perak को लॉन्च किया जाएगा इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है।
Jawa Perak को कंपनी अपनी पहली एनीवर्सिरी पर लॉन्च करने वाली है। पिछले साल इसी समय कंपनी ने जावा व जावा 42 को बाजार में उतारा था तथा उस समय इसे पेश भी किया गया था।
जावा पेरक बॉबर को पिछले साल पेश किये जाने के साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा किया गया था, इसकी कीमत 1.89 लाख रुपयें (एक्स शोरूम) रखी गयी थी। हालांकि एक साल के बाद लॉन्च हो रही इस बाइक की कीमत अभी भी उतनी ही रहेगी या उसमें किसी तरह का अंतर आएगा इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं हासिल हुई है।
इंजन-
इंजन की बात करें तो, जावा पेरक में 334 सीसी, लिक्विड कूल्ड इंजन लगाया जाएगा, यह इंजन 30 बीएचपी का पॉवर तथा 31 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। इस बाइक को कंपनी bs6 इंजन के साथ भी लॉन्च कर सकती है।
सिंगल सीट बाइक है jawa perak -
जावा पेरक एक रेट्रो स्टाइल वाली बाइक है जिसे ब्लैक व गोल्डन रंग के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही इसमें सिंगल सीट दी जायेगी तथा हेडलैंप का डिजाइन गोलाकार रखा जाएगा। साइज की बात करें तो ये बाइक कंपनी की दोनो बाइक्स से लंबी होगी। ब्रेकिंग के लिए आगे व पीछे दोनों में disc ब्रेक लगाया जाएगा तथा इसे और बेहतर करने के लिए ड्युअल चैनल एबीएस दिया जाएगा।
Updated on:
7 Nov 2019, 4:11 PM IST
Published on:
7 Nov 2019, 4:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.