
नई दिल्ली: लगभग हर बड़ी ऑटोमोबाइल कार कंपनी आजकल इलेक्ट्रिक कार बना रही है। इलेक्ट्रिक कार के अलावा अगर बात की जाए तो आजकल सेल्फ ड्राइव कारों पर भी काफी काम किया जा रहा है। Uber भी काफी वक्त से सेल्फ ड्राइव कार पर काम कर रहा है । पिछले साल ऊबर की सेल्फ ड्राइविंग कार ने एक पैदल चलते यात्री को टक्कर मार दी थी। इस एक्सीडेंट के बाद से सेल्फ ड्राइविंग कारों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। अमेरिकी जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में अब एक नया खुलासा हुआ है।
पैदल चलने वालों को नहीं पहचानता सॉफ्टवेयर-
रिपोर्ट में बताया गया है कि ऊबर के सॉफ्टवेयर में खामी के चलते य़ए हादसा हुआ था। सॉफ्टवेयर में सबसे बड़ी खामी यह थी कि वह ट्रैफिक के दौरान सड़क पार कर रहे लोगों की पहचान नहीं कर पा रहा था। रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि व्हीकल के रेडार सेंसर ने लेन में घुसने से 5.6 सेकंड से पहले हर्जबर्ग को देख लिया था, लेकिन सिस्टम ने आखिरी वक्त में व्हीकल की क्लासिफिकेशन बदल दी, और यह भांपने में विफल रही कि वह टेस्ट एसयूवी के रास्ते को आ जाएगी।
आपको बता दें कि ये घटना मार्च 2018 में हुई थी और हादसे के दौरान एक ड्राइवर कार के ऑपरेशन और सॉफ्टवेयर को मॉनिटर कर रहा था। 400 पन्नों की रिपोर्ट यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की तरफ से जारी हुई है।
Updated on:
7 Nov 2019, 2:17 PM IST
Published on:
7 Nov 2019, 2:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.