
नई दिल्ली:पीएम मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के शासक है। ऐसे में उनकी सवारी का खास होना लाजमी है। देश की बागडोर संभालने के बाद से पीएम मोदी की हर चीज पर देश की निगाहें होती है । उनके खाने से लेकर उनके कपड़े तक पर, ऐसे में भला उनकी गाड़ी लोगों की नजर से कैसे बच सकती थी। 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज लग्जरी सेडान में सफर करते थे। लेकिन 2017 में उन्होंने रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी से लालकिले का सफर तय किया तो 2019 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्होंने टोयोटा लैंड क्रूज़र का इस्तेमाल किया । आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आधिकारिक सवारी एक बार फिर बदल गई है।
दरअसल थाईलैंड दौरे से भारत वापसी के बाद पीएम मोदी का एक वीडिय वायरल हुआ है जिसमें वो टोयोटा लैंड क्रूजर की सवारी करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि पीएम की ये गाड़ी नेक्स्ट जेनरेशन लैंड क्रूजर है।
दिखने में यह आम लैंड क्रूजर जैसी लगने वाली ये कार बुलेटप्रूफ है। आपको बता दें कि पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए से स्पेशल फीचर अलग से लगवाया गया है क्योंकि टोयोटा, मर्सडीज और बीएमडबल्यू जैसी कंपनियां बख्तरबंद गाड़ियां नहीं बनाती है। इस लैंड क्रूजर की एक्स-शोरूम कीमत 1.7 करोड़ रुपये है, जबकि इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 2करोड़ रुपये है
इंजन- इंजन की बात करें तो इस कार में 4.5 लीटर का V8 इंजन लगा है, जो 262 बीएचपी की अधिकतम पावर और 650 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इस कार यह फोर व्हील ड्राइव है और उबड़-खाबड़ सड़कों पर आसानी से दौड़ सकती है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की गाड़ी बुलेटप्रूफ होती है प्रधानमंत्री मोदी से पहले मनमोहन सिंह भी ऐसी ही BMW 7 सीरीज का इस्तेमाल करते थे औऱ ये कार पूरी तरह से बुलेटप्रूफ थी।
Updated on:
7 Nov 2019, 2:52 PM IST
Published on:
7 Nov 2019, 2:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.