
नई दिल्ली : बाइक एवं स्कूटर निर्माता कंपनी पियाजियो ( Piaggio india ) ने भारत में अपने नए प्रीमियम स्कूटर Vespa Racing Sixties को लॉन्च किया है। Vespa Racing Sixties नाम का ये स्कूटर बीएस6 वेस्पा एसएक्सएल 150 ( BS6 Vespa SXL 150 ) पर आधारित है । कंपनी ने इसे 1.20 लाख रूपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है।
आपको बात दें कि ये कीमत कस्टमर्स की उम्मीद से भी कम है। दरअसल प्रीमियम सेगमेंट स्कूटर होने की वजह से माना जा रहा था कि ये स्कूटर महंगा होगा लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत इतनी कम रख कर सबको चौंका दिया है।
लुक्स और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इस स्कूटर को रेट्रो डिजाइन में तैयार किया है। स्कूटर में रेड और गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन कंपनी ने इस स्कूटर वेस्पा एसएक्सएल 150 से अलग बनाने के लिए इस स्कूटर में बहुत से कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसके सफेद रंग के पेंट पर कुछ जगहों पर लाल रंग का इस्तेमाल किया है। वहीं इसके एलॉय व्हील को सुनहरे रंग में रखा है, इसके साथ ही कुछ जगहों पर मेट ब्लैक रंग भी देखने को मिलता है। इसकी सीट पर सफेद रंग की एक पतली लाइन देखी जा सकती है, जो इसके लुक को और बेहतर बना देती है। इसे देखकर लगता है कि स्कूटर क पेंट जॉब गुजरे जमाने के रेसिंग लिवरियों से प्रेरित है।
इंजन और पॉवर- इस स्कूटर में दो इंजन का विकल्प दिया गया है। जिसके 150 वैरिएंट में 149cc का थ्री-वाल्व, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 7,600rpm पर 10.2bhp की पावर और 5,500rpm पर 10.6Nm का टार्क पैदा करता है। वहीं दूसरे 125 मॉडल में 125cc का तीन-वाल्व इंजन दिया गया है, जो 9.7bhp की पावर और 9.6Nm का टार्क बनाता है।
Published on:
1 Sep 2020, 3:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.