
VESPA RACING SIXTIES
नई दिल्ली : बाइक एवं स्कूटर निर्माता कंपनी पियाजियो ( Piaggio india ) भारत में अपने नए स्कूटर को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Vespa Racing Sixties नाम का ये स्कूटर कंपनी आज लॉन्च करने वाली है।
बीएस6 वेस्पा एसएक्सएल 150 ( BS6 Vespa SXL 150 ) पर आधारित इस स्कूटर का निर्माण सीमत रूप से किया जाएगा। इस स्कूटर को कंपनी ने 1.26 लाख रूपए की कीमत पर लॉन्च किया था माना जा रहा है कि Vespa Racing Sixties की कीमत इस स्कूटर से 7000 रूपए तक ज्यादा हो सकती है।
लुक्स और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इस स्कूटर को रेट्रो डिजाइन मं तैयार किया है। स्कूटर में रेड और गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन कंपनी ने इस स्कूटर वेस्पा एसएक्सएल 150 से अलग बनाने के लिए इस स्कूटर में बहुत से कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसके सफेद रंग के पेंट पर कुछ जगहों पर लाल रंग का इस्तेमाल किया है। वहीं इसके एलॉय व्हील को सुनहरे रंग में रखा है, इसके साथ ही कुछ जगहों पर मेट ब्लैक रंग भी देखने को मिलता है। इसकी सीट पर सफेद रंग की एक पतली लाइन देखी जा सकती है, जो इसके लुक को और बेहतर बना देती है।
इंजन और पॉवर - इंजन की बात करें तो इसमें उसी इंजन का इस्तेमाल किय गया है जो एसएक्सएल 150 में इस्तेमाल हुआ है । यानि रेसिंग सिक्सटीज में 150 सीसी, 3-वाल्व फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 10.4 बीएचपी की पॉवर और 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर के दोनों पहियों में ***** ब्रेक लगाए गए हैं।
Published on:
1 Sep 2020, 11:31 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.