
साजिस रच 7 लोगो ने कोरोना काल में व्यवसाय के नाम पर लिया 89 लाख का लोन, किस्त जमा न होने पर फर्जी दस्तावेज होने का खुलासा
बिलासपुर. कोरोना काल के दौरान 7 लोगो ने योजनाबद्ध तरीके से चकरभाठा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक हितग्राही बन कर पहुंचे। जालसाजों ने साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज बनवाए और 89 लाख रुपए का लोन लिया। किस्त जामा न होने पर बैंक ने जब कर्जदारों का पता लगाया तो मालूम हुआ फर्जी दस्तावेज के आधार पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 15 लाख रुपए उनके बैंक एकाउंट से बरामद किया है।
मामले का खुलासा करते हुए चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक विजय दिनकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया की कोरोना काल के दौरान ज्ञानदास मेरसा पिता समेलाल मेरसा (50) निवासी नरोतीकापा थाना कोटा, रामकुमार खाण्डे पिता माखन लाल खाण्डे (50) निवासी नरोतीकापा थाना कोटा, मदनलाल पिता स्वारथलाल कुलमित्र (38) निवासी कुदुदण्ड, प्रदीप पिता रमेश राव (44) निवासी सागरदीप कालोनी, रियाज खान पिता गुलशेर खान (35) निवासी पेण्ड्रा पुरानी बस्ती थाना पेण्ड्रा व अन्य दो ने जरूरत के आधार पर लगभग 89 लाख रुपए का लोन लिया था। मामले की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने 5 कर्जदारों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
गलत नाम व पता दर्ज कराया कर्जदारों ने
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से लोन लेने वालों कि किस्त जब बैंक में जमा नहीं हुई तो बैंक ने कर्जदारों की तलाश शुरू की। इस दौरान बैंक शाखा प्रबंधक को पता चला की बैंक से लोन निकलवाने वाले 7 ऐसे लोग है जिन्होंने अपने पहचान व निवास संबंधी दस्तावेज फर्जी दिए है। उस पते ने कर्जदारों को कोई नहीं जानता है।
7 ग्रामीणों ने लिया 89 लाख का लोन
कोरोना काल के दौरान आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए अलग अलग आरोपियों ने कारोबार के नाम पर लगभग 89 लाख रुपए का लोन लिया था। लोन लेने के बाद आरोपियों ने किस्त की राशी जमा नहीं, बैंक की जांच में चार सौ बीसी के प्रकरण का खुलासा हुआ।
केस सुलझाने एसीसीयू साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में गलत नाम व पता के फर्जी दस्तावेज के सहारे लोन लेकर फरार हुए आरोपियों का बैंक व अन्य जगह से कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। चकरभाठा पुलिस ने एसीसीयू की साइबर शाखा के साथ ठगी करने वाले 5 लोगो को लोकेशन टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर खोजा और गिरफ्तार कर लिया।
एक दुसरे तार जुडे होने की संभावना पर एक साथ दी दबिश
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से 89 की ठगी करने वाले आरोपियों के तार एक दूसरे जुडो होने की आशंका पर गिरफ्तारी की खबर लीक होने पर अन्य आरोपियों के फरार होने का खतरा बना हुआ था। चकरभाठा व साइबर सेल की टीम ने संबंधित थानों की सहायता से 7 जगह पर एक साथ दबिश दी। पुलिस को केवल 5 कर्जदार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।
बैंक मैनेजर की शिकायत पर अपराध दर्ज कर टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी एक दूसरे से परिचित थे। अब तक की पूछताछ में यही पता चला है। सभी एक दूसरे से लगातार सम्पर्क में थे। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मनोज नायक, चकरभाठा थाना प्रभारी
Published on:
07 Aug 2022 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
