5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

35 दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पल्टी.. एक बच्ची व महिला की मौके पर मौत.. मृतिका के पति की हालत भी गंभीर

- दर्शन कर लौट रहे थे दर्शानार्थियों से भरी पिकअप पलटने से दो दर्जन यात्री घायल 2 की मौके पर मौत - कोटा के बेलगहना सलका नवागांव की घटना, घायलो को भेजा गया उपचार के लिए सिम्स

2 min read
Google source verification
A pickup full of 35 visitors overturned.. A girl and a woman died on

35 दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पल्टी.. एक बच्ची व महिला की मौके पर मौत.. मृतिका के पति की हालत भी गंभीर

बिलासपुर. बेलगहना सलका के पास नवागांव में खोड़री मरहीमाता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना 2 दर्जन से अधिक घायल हो गए वही पिकअप में दबने से दो की मौत हो गई। घयलो को कोटा से सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोरमी के ग्राम गंगापुर लोरम पड़रिया निवासी दुवरिया पति महेश यादव (35) अपने रिस्तेदारो के साथ बेलगहना खोड़री स्थित मरहीमाता मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। गांव की पिकअप में पूरे परिवार के सदस्य करने के बाद पिकअप क्रमांक सीजी 10 एव्ही 8388 में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप सलका नवागांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना 112 की टीम को राहगीरो से मिली। सूचना के बाद 112 के साथ कोटा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी उत्तम साहू ने पेट्रोलिंग गाड़ी व अन्य वाहन की व्यवस्था कर घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा भेजा। डॉक्टरो की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सिम्स रेफर कर दिया। दुर्घटना में दुवरिया बाई पति महेश यादव व 7 वर्षीय रेशमी बाई उर्फ कामना यादव पिता राजू यादव निवासी गंगापुर थाना पंडरिया की मौत हो गई। कोटा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

ड्रायवर को साइड बैठा चला रहा था गाड़ी को मालिक

पुलिस को मौके पर पूछताछ के दौरान पता चला कि गाड़ी मालिक ने वापसी के दौरान गाड़ी खुद चलाने का निर्णय लिया और चालक को बगल की सीट में बैठा कर पिकअप चला रहा था। गाड़ी चलाने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सलका नवागांव के पास पलट गई।

दुर्घटना में घायल हुए दर्शनार्थी जो हुए सिम्स रेफर

महेश यादव, झूलबाई यादव, प्रदीप यादव, मंगल यादव, किशलबत्ती यादव, सिद्धार्थ यादव, अंचल यादव, संतोषी यादव, बम्बेश्वरी यादव, श्यामा बाई यादव, मंजीत यादव, श्रद्धा यादव, दुकलिया बाई यादव, गिरजा बाई यादव, निजासा यादव, कैलाश यादव, दीपा यादव, सुनील ध्रुव, ओम प्रकाश यादव व माधव गोपाल यादव शामिल है।

बेलगहना मरहीमाता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे दर्शानार्थियों से भरी पिकअप पटलने की सुचना शाम को मिली। सूचना के बाद तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंच कर यात्रियों को उपचार के भेजा गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

उत्तम कुमार साहू, कोटा थाना प्रभारी