12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident: ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत, बहन, भाभी समेत तीन की हालत गंभीर

Accident News: मल्हार के पास तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य आ गए।

2 min read
Google source verification
Accident: ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत, बहन, भाभी समेत तीन की हालत गंभीर

Accident: ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत, बहन, भाभी समेत तीन की हालत गंभीर

बिलासपुर। CG News: मल्हार के पास तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य आ गए। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी मृतक की बड़ी बहन व भाभी और पैदल चल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर किया गया है। इस दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इससे मल्हार व पचपेड़ी मार्ग करीब 6 घंटे तक जाम रहा।

यह भी पढ़ें: UPSC Exam : डिप्टी डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन

पुलिस की काफी समझाइस के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस के अनुसार मल्हार निवासी सूरज पिता मोहित राम कैवर्त (18) अपनी बड़ी बहन नेहा केवर्त (28) व भाभी लता केवर्त (28) को लेकर खेत नेवारी मोड़ के आगे लक्ष्मण सागर के पास गया था।

धान कटाई के बाद सूरज अपनी बडी़ बहन नेहा व भाभी लता को लेकर बाइक क्रमांक सीजी 10 एई 4370 से लौट रहा था। विश्राम गृह मल्हार के पास पहुंचा ही था कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 10 एएम 7418 के चपेट में उनकी बाइक आ गई। यही नहीं हाइवा अनबैलेंस होकर पैदल चल रहे एक और ग्रामीण शिवकुमार कैवर्त को भी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में हाइवा के चक्के के नीचे आए सूरज कैवर्त की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेहा, लता व शिवकुमार को गंभीर हालत में मल्हार पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें सिम्स रेफर कर दिया गया है। मल्हार पुलिस मामले में मर्ग कायम कर हाइवा को कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। जबकि हाइवा छोड़ कर भागे चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: खरना का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, अस्ताचल अर्घ्य आज

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सूरज की मौत व तीन लोगों के घायल होने के बाद गुस्साए मल्हार निवासी मुआवजे की मांग को लेकर मल्हार- मस्तूरी व मल्हार पचपेड़ी मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ सड़क पर बैठ कर हाइवा के मालिक को मौके पर बुलाने व दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी रही। सूचना पाकर मस्तूरी, पचपेड़ी पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 6 घंटे चली समझाइस के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें: World Cup Cricket Final : क्रिकेट के प्रेमियों के लिए खुशखबरी.. 6 से अधिक जगह लगे प्रोजेक्टर

आरोपी की तलाश जारी

हाइवा की चपेट में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। सवार मृतक की बहन व भाभी गंभीर व एक पद यात्री घायल हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइस व मुवावजा राशि देने के बाद चक्काजाम सामाप्त कराया गया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

रविंद्र कुमार अनंत, मस्तूरी थाना प्रभारी

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग