
जारी है झमाझम बारिश का दौर, अरपा नदी में 26 साल बाद आई ऐसी बाढ़
बिलासपुर. शहर के बीच से गुजरने वाली अरपा नदी रविवार को पाटो-पाट बह रहीं है। अरपा भैंसाझार बृहद बैराज परियोजना के गेट खोले जाने से अरपा नदी का जलस्तर बढ़ा है। दूसरी तरफ जिले का सबसे बड़ा जलाशय खूंटाघाट चार साल में सौ प्रतिशत भरने के बाद इसके वेस्टवियर से लगातार पानी छलक रहा है। इसी तरह एक अन्य जलाशय घोंघा बांध का वेस्टवियर 6 साल बाद पानी का बहाव हो रहा है। जिले में रूक-रूक कर तीन दिनों से बारिश हो रहीं है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में एक जून से अब तक 1072.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में रूक-रूक कर पिछले तीन दिनों से बारिश हो रहीं है। रविवार को भी यह सिलसिला जारी रहा । इससे जिले के सभी जलाशयों, एनीकट पानी से लबालब हो गए है। इसके चलते जलाशयों के वेस्ट वियर से लगतार जल बहाव हो रहा है। जिले का सबसे बड़ा जलाशय खूंटाघाट बांध है। यह कोटा विकासखंड में स्थित है। इस जलाशय का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है,इसके चलते बांध के वेस्टवियर से पानी के बहाव का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। इसी तरह कोटा विकासखंड के ही घोंघा जलाशय में 6 साल बाद सौ प्रतिशत जल का भराव हुआ है। इस बांध के वेस्टवियर से लगभ एक फीट पानी का बहाव हो रहा है। इसी प्रकार अरपा भैंसाझार बृहद बैराज परियोजना का जलस्तर बढऩे पर इसके 6 गेट खोले गए है।
अरपा नदी देखने भीड़
शहर के मध्य से होकर गुजरने वाली अरपा नदी में पानी पूरे शबाब पर है। कई सालों के बाद बारिश से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। नदी में पानी पाटो-पाट चल रहा । इसे देखने के लिए नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी है। लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो और सेल्फी लेते रहे । बारिश और बैराज से पानी छोडऩे की वजह से अरपा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
6 वर्ष बाद भरा बांध
कोटा विकासखंड के ग्राम घोंघा में बनाया गया यह जलाशय 6 साल बाद एक सौ प्रतिशत भरा है। बांध के वेस्टवियर से रविवार को एक फुट पानी का बहाव हो रहा है।
पर्यटकों की भीड़
खूंटाघाट ,घोंघा जलाशय और अरपा भैंसाझार परियोजना को देखने के लिए सैकड़ों लोग वहां पहुंच रहे है। लोगों की भीड़ लगी । वहां के आसपास के स्थानीय लोग तैरने का लुत्फ उठा रहे है।
वर्षा की स्थिति
तहसील - 24 घंटे में वर्षा ,मिमी. में - 1 जून से अब तक वर्षा,मिमी. में
बिलासपुर - 26.2 - 909.2
बिल्हा - 21.2 - 880.6
मस्तूरी - 23.0 - 1062.4
तखतपुर - 17.4 - 998.9
कोटा - 30.2 - 1002.4
पेंड्रारोड - 27.4 - 1364.1
पेंड्रा - 29.0 - 1345.2
मरवाही - 31.5 - 1014.3
बैराज के 6 गेट खोले गए
अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना के 6 गेट खोले गए है। इससे प्रति सेकंड 830 घन मीटर जल बहाव हो रहा है। वहीं घोंघा जलाशय के वेस्टरवियर से एक फुट पानी का बहाव हो रहा है।
एके तिवारी , ईई , जल संसाधन संभाग कोटा, बिलासपुर
खूंटाघाट से 43 सेमी पानी का बहाव
खूंटाघाट जलाशय से रविवार को वेस्टवियर से 43 सेमी. पानी का बहाव हो रहा है। बारिश के चलते इसके पानी बहाव में और इजाफा होने की संभावना है।
आरपी शुक्ला, ईई, खारंग जल संसाधन संभाग,बिलासपुर
Published on:
29 Sept 2019 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
