26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वकील की माँ के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

उसने पास में ही रहने वाली बड़ी बहू रुचि सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी।

2 min read
Google source verification
robbery

बिलासपुर . सूने मकान में रह रही वकील की माँ के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं घर का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला उसलापुर स्थित नर्मदा नगर की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार में त्रिवेणी सिंह पिता हीरा सिंह (85) अपने छोटे बेटे सुरेन्द्र सिंह जो पेशे से वकील तथा कोटा स्वास्थ्य केन्द्र में कोऑडिनेटर के पद पर पदस्थ बहू श्वेता सिंह व दो नातिनी स्वास्तिका व शिवालिका के साथ निवास करती है। बुधवार की सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे तथा बहू व बेटे अपने ऑफिस चले गए थे। त्रिवेणी सिंह अकेले घर में थी। थोड़ी देर बाद अज्ञात लोग घर में धावा बोलकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट करते हुए किचन में बंद कर दिया। छोटी नातिनी स्कूल से आते ही दादी को आवाज लगाई। दादी ने उसे किचन में होने की बात कही और दरवाजा खोलने को कहा। उसने पास में ही रहने वाली बड़ी बहू रुचि सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी। उसने आते ही घायल सास को इलाज के लिए हास्पिटल भिजवाया तथा घर के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी है।
READ MORE : भाई के साथ घुमने गए मासूम के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

patrika IMAGE CREDIT:

अलमारी तोड़कर किया सामान पार : वृद्ध महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहोश होने के कारण पुलिस अभी पूछताछ नहीं की है। वहीं पुलिस ने जांच में पाया कि घर में रखे अलमारी को तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया। इसके अलावा पूरे घर के सामान अस्त-व्यस्त रखा है। पुलिस बहू और बेटों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है।
READ MORE : पुलिस के पास 5 हजार शिकायतें पड़ी है पेंडिंग, साल भर में जांच नहीं कर सकी पुलिस

IMAGE CREDIT: patrika

प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं है सुरक्षित : लगता है कि शहर के चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। अब तक चोर आम लोगों को अपना शिकार बनाते थे, लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारी भी इनकी चपेट में आ रहे हैं। पिछले दिनों सरकण्डा क्षेत्र में रहने वालीं सिविल जज के सूने घर से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए का सामान पार कर दिया था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं आज दिन दहाड़े वकील के घर में चोरी होना पुलिस लापरवाही को उजागर कर रही है।