12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CIMS की पार्किंग से एक और बाइक की चोरी हुई, पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी…

CG News: इसी क्रम में जिला बलौदा बाजार के ग्राम सेमरा निवासी अपनी दीदी का इलाज कराने सिम्स पहुंचे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
CIMS की पार्किंग से एक और बाइक की चोरी हुई, पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी...

CIMS की पार्किंग से एक और बाइक की चोरी हुई, पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी...

बिलासपुर। CG News: इसी क्रम में जिला बलौदा बाजार के ग्राम सेमरा निवासी अपनी दीदी का इलाज कराने सिम्स पहुंचे थे। उन्हें भर्ती कराने के बाद बाहर बाइक के पास पहुंचे तो पता वहां है ही नहीं। इस पर पीड़ित ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: कम मतदान ने बढ़ाई प्रत्याशियों की चिंता, कौन किस पर भारी, 3 को खुलेगा भाग्य

पुलिस के अनुसार सेमरा गिधौरी जिला बलौदाबाजार निवासी शैलेन्द्र पिता गोविन्द राम वर्मा (21) अपनी बहन सुमित्रा को लेकर बाइक क्रमांक सीजी 10 एएल 1388 से इलाज कराने सिम्स पहुंचे थे। सिम्स के पार्किंग स्थल पर बाइक खड़ी कर बहन का चेकअप कराया। कुछ देर बाद बाहर लौटे तो देखा बाइक अपने जगह पर नहीं थी। आसपास पता तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस बाइक की तलाश मे ंजुट गई है। बतादें कि आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स की पार्किंग से हर माह औसतन 4 वाहनों की चोरी हो रही है। इसके बाद भी प्रबंधन अनदेखी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: WC Final 2023 : इंडोर स्टेडियम में IND vs AUS मैच का सीधा प्रसारण, सीएम पहुंचने देखने, फैंस का जोश हाई

पर्याप्त गार्ड, व्यवस्था के बाद भी हो रही चोरी

सिम्स में सुरक्षा व्यवस्था के साथ हॉस्पिटल के पार्किंग स्थल पर बाइक को व्यवस्थित पार्क किया जासके इसके लिए गार्ड की व्यवस्था सिम्स प्रबंधन ने कर रखी है। इसके बावजूद पार्किंग स्थल से मरीजों या उनके परिजनों की ही नहीं, हॉस्पिटल स्टाफ तक के वाहन चोरी हो जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग