20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / पैदा होते ही दुधमुए को फेका झाडियों के बीच लोगो को दिखा तो उड गए होश

पैदा होते ही दुधमुए को फेका झाडियों के बीच लोगो को दिखा तो उड गए होश

- कोपरा गांव खार में मिला नवजात का शव, पैदा ही फेकने की आशंका, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा - हिर्री पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही, बच्चे के माता व पिता को
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Kranti Namdev

•

Updated: 4 Mar 2024, 6:57 PM IST

नवजात शिशु

पैदा होते ही दुधमुए को फेका झाडियों के बीच लोगो को दिखा तो उड गए होश


बिलासपुर. हिर्री क्षेत्र के कोपरा गांव में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची हिर्री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की माने तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा गांव में खेत की झाडियों में एक नवजात बालक का शव लोगो को दिखाई दिया। राहगीरों ने हिर्री पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्राम में नवजात की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की माने तो प्रसव के बाद किसी ने पहचान छुपाने के लिए उद्देशय से शिशु को फेक दिया है। नवजात का शव पूर्ण विकसित होने की वजह से संभावना जाहिर की जा रही है। हिर्री पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।