महापौर ने अफसरों से कहा जिन सड़को में सीवरेज कार्य पूर्ण कर लिया गया है उन सभी सड़को को मरम्मत कराकर आवागमन हेतु व्यवस्थित करें ताकि आमजन को चलने फिरने लायक सड़क मिल सके। बैठक में सहायक अभियंता सुरेश बरूआ ,ह्दयराम बघेल, उप अभियंता रमन छाबड़ा, आशिष अग्रवाल सिम्प्लेक्स इंफ्रा. के चीफ प्रोजेक्ट मेनेजर उत्तम कुमार तथा प्रोजेक्ट मेनेजर योगेश बारापात्रे सहित मार्स प्लानिंग एंव इंजीनियरिंग पीएमबी संस्था के इंजीनियर्स भी उपस्थित थे।