21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए मास्टर प्लान में शहर का दायरा 20 किमी हो जाएगा 

 बिलासपुर शहर का नया मास्टर प्लान अंतिम प्रकाशन होने के बाद शहर का दायरा बीस किलोमीटर हो जाएगा

2 min read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Dec 27, 2016

bilaspur

master plan

बिलासपुर. शहर के नए मास्टर प्लान का अंतिम प्रकाशन होने के बाद इसका दायरा 20 किमी. हो जाएगा। 2031 तक शहर की जनसंख्या 15 लाख होने का अनुमान है। नए प्रारुप के लिए अब तक किसी ने दावा-आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। 9 जनवरी दावा-आपत्ति करने की अंतिम तारीख है। बिलासपुर शहर का नया मास्टर प्लान अंतिम प्रकाशन होने के बाद शहर का दायरा बीस किलोमीटर हो जाएगा। वर्ष 2011 के मास्टर प्लान में इसकी सीमा करीब दस किमी. तक रही।

इसके साथ ही पांच लाख जनसंख्या होने का अनुमान था। 2031 तक के बनने वाले मास्टर प्लान में अनुमानित जनसंख्या लगभग 15 लाख आंकी गई है। नए मास्टर प्लान में 62 गांवों को शामिल किया गया है। इसके पूर्व के प्लान में 30 गांव शामिल किए गए थे।


ग्रीन लैंड बढ़ा: नए मास्टर प्लान में ग्रीन लैंड का दायरा 12 प्रतिशत किया गया है। मुख्यालय प्लान बनाकर कर भेजा गया था तब ग्रीन लैंड के लिए साढे़ आठ फीसदी जगह छोड़ी गई थी।


2356 आपत्तियां आई थीं: नए मास्टर प्लान को लेकर विशेषकर जमीन के उपयोग को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इन सभी आपत्तियों का निराकरण करने का दावा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग ने किया है, लेकिन विभाग में औसतन पचास लोग इस बारे में पूछताछ करने पहुंच रहे हैं। वहां कर्मियों द्वारा नक्शे में अपनी जमीनें देखने की बात कहकर चलता कर रहे हैं।

अफसर नहीं लौटे: नगर एवं ग्राम निवेश के संयुक्त संचालक संदीप बागडे़ नई दिल्ली से नहीं लौटे हैं। बागडे़ एक पखवाडे़ से दिल्ली गए हुए हैं। विभाग के कर्मियों ने बताया कि कोहरे की वजह से नई दिल्ली से ट्रेनें विलंब होने की वजह से वे बुधवार को दफ्तर आएंगे।

5 वर्ष विलंब हो गया प्लान: नए मास्टर प्लान का प्रकाशन वर्ष 2011 में प्रकाशन होना था। लेकिन यह प्लान पांच वर्ष विलंब से प्रकाशन होगा।