बिलासपुर. शहर की विद्युत व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। किसी भी समय बिजली चली जाती है। बार-बार मेंटेनेंस के नाम पर शहरवासियों से छलावा किया जा रहा है। लेकिन किसी भी प्रकार की कोई विद्युत विभाग में सुनवाई नहीं है। कॉल सेंटर में फोन लगाने पर किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया जाता। विद्युत विभाग की अव्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में दोपहर12 बजे पंडित देवकीनंदन दीक्षित चौक पर धरना दिया गया। इसी क्रम में श्याम टॉकीज बिजली ऑफिस तक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। बिजली ऑफिस के बगल में मंच बनाया गया था जहां छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सैंपा गया।
ये थे रैली में शामिल
इस रैली में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत मंडल अध्यक्ष अजीत भोगल चंदू मिश्रा अरविंद बोलर संदीप दास जुगल अग्रवाल पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा मनीष अग्रवाल पार्षद उदय मजूमदार पार्षद दुर्गा सोनी रंगा नादाम कृष्णा रजक पार्षद बंधु मौर्य अमरजीत दुआ दीपक सिंह ठाकुर बबलू कश्यप पार्षद राजेश सिंह महेश चंद्रिकापुरे शंकर कछवाहा रमेश श्रीवास्तव रिंकू मित्रा धीरेंद्र केसरवानी कृष्ण मोहन पांडे बबलू पमनानी वीरेंद्र चौधरी विकास मिश्रा शैलेंद्र यादव मुकेश रजक रोहित मिश्रा मुकेश भारत विनोद यादव देवेश सोनी संतोष साहू जगदीश साहू ओंकार केसरवानी विमल मिश्रा करण पांडे चिंटू खंडेलवाल दाऊ शुक्ला अमित तिवारी मोनू रजक महर्षि बाजपेई लाला भाभा अरूज मिश्रा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष जय श्री चोकसे रजनी यादव चंदना गोस्वामी किरण सिंह कविता वर्मा दीपिका रजक रीना गोस्वामी संध्या चौधरी संध्या सिंह समता श्रीवास्तव पूर्णिमा केवट आदि महिलाएं उपस्थित थीं।