छत्तीसगढ़ व्हील चेयर तलवारबाजी संघ के प्रमुख डीआर साहू ने कहा कि एशियन व्हील चेयर तलवारबाजी स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाडि़यों की समाज कल्याण विभाग एवं खेल युवा कल्याण विभाग को मिलकर हर संभव मदद करनी चाहिए। खिलाडि़यों को पासपोर्ट, वीजा, एयरटिकट, इंश्योरेंस, मेडिकल सर्टिफिकेट, कन्सेशन लेटर आदि बनवाने में काफी खर्च आता है।