Crime Hindi News : . आपसी विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला ग्राम छतौना के बेलगहना थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर. आपसी विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला ग्राम छतौना के बेलगहना थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम जयलाल भानु है। जानकारी के मुताबिक उसका अपने बड़े भाई शत्रुघ्न भानु के साथ 15 अगस्त की शाम को झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई।
विवाद इतना बढ़ गया कि जयलाल भानु के अपने बड़े भाई की गाला दबा कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने बाद वह फरार हो गया। उसकी भाभी ने आस पास के लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस वजह से हुआ विवाद
पुलिस को पूछताछ में पता चला है की जयलाल भानु अपनी भाभी को पसंद नहीं करता था। वह अक्सर अपनी भाभी को बहार निकलने की धमकी दिया करता था। जिस कारण से अक्सर उसका अपने बड़े भाई से विवाद हो जाया करता था। पुलिस को यह भी पता चला की इस वजह से परिवार में लंबे समय से परिवार में तनाव चल रहा था