3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग मूक बधिर लड़की से भाई ने किया बलात्कार, परिजनों ने ही कराया गर्भपात

3 साल की नाबालिग मूक बधिर लड़की अपने पिता के साथ गांव में रहती है। नाबालिग लड़की की मां दूसरी जगह रहककर काम करती है। नाबालिग के साथ उसके पारिवारिक भाई साथ में रहते हैं। इनमें से एक किशोर ने पांच माह पहले रात में नाबालिग के साथ बलात्कार किया।
less than 1 minute read
Google source verification

बिलासपुर. जिले में रहने वाली 13 साल की 1 नाबालिग मूक बधिर लड़की से उसी के भाई ने बलात्कार किया। गर्भ ठहरने पर परिजनों ने मामले को दबाते हुए गर्भपात करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मां ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिले में रहने वाली 13 साल की नाबालिग मूक बधिर लड़की अपने पिता के साथ गांव में रहती है। नाबालिग लड़की की मां दूसरी जगह रहककर काम करती है। नाबालिग के साथ उसके पारिवारिक भाई साथ में रहते हैं। इनमें से एक किशोर ने पांच माह पहले रात में नाबालिग के साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह हर बार नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार करने लगा।

हद्द है: जहां 30 लोग हुक्का और सट्टा लगाते मिले, उस हुक्काबार के संचालक को ढूंढ नहीं पाई पुलिस

सितंबर महीने में नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने बैठक कर उसका गर्भपात करा दिया। जब इस घटना की जानकारी नाबालिग की मां को हुई तो उसने थाने में इसकी शिकायत की। काफी माथापच्ची के बाद पुलिस ने इसे सुलझाया और आरोपी किशोर तक पहुंच सकी।

ये भी पढ़ें: संपत्ति में हिस्से के लिए करता था माता-पिता और पत्नी से विवाद, तीनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग