Chhattisgarh Achievement : बिलासपुर की रहने वाली पलक जायसवाल आज बहुत से लोगों के चेहरे की मुस्कान की वजह हैं। दरअसल एनएसएस से जुड़ी पलक महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं।
Chhattisgarh Achievement : आलोक मिश्रा@बिलासपुर. बिलासपुर की रहने वाली पलक जायसवाल आज बहुत से लोगों के चेहरे की मुस्कान की वजह हैं। दरअसल एनएसएस से जुड़ी पलक महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं। वह ‘द विजडम ट्री फाउंडेशन’ नाम से अपना एनजीओ चलाती हैं। पलक अपने एनजीओ के जरिए पिछले आठ साल में हजारों बच्चों को एजुकेशन के लिए प्रेरित कर चुकी हैं।
इसके साथ ही पलक ट्राइबल क्षेत्र की बच्चियों के न्यूट्रिशन को लेकर भी काम कर रही हैं। अपने एनजीओ की सहायता से लड़कियों को डिजिटल साक्षर बनाने के लिए कंप्यूटर का प्रशिक्षण दे रही हैं। इतना ही नहीं, पलक छात्राओं को कॅरियर गाइडेंस और जॉब प्लेसमेंट में भी सहायता कर रही हैं। उनका कहना है समाज में खासतौर पर महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है।
पलक ने पौधों को दिया बेटियों का नाम पलक और उनके एनजीओ के माध्यम से चलाए जाने वाला दूसरा सबसे प्रमुख प्रोग्राम है ‘एकांकीया’। इसके तहत पलक गर्ल चाइल्ड प्लांटेशन का काम करती हैं। मतलब साल भर में जन्मी गर्ल चाइल्ड के हिसाब से सभी परिवारों को पौधों का वितरण करती हैं और परिवार के सदस्यों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करती हैं। वह पौधों को परिवार में जन्मी बेटियों का नाम देने पर जोर देती हैं।