3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG के युवक को फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी: लड़की ने वीडियो रिकार्ड कर लगाई 5 लाख रुपए की चपत

CG News: फेसबुक पेज पर सुंदर लड़की को देखकर एक युवक को दोस्ती करनी महंगी पड़ गई। लड़की ने वीडियो रिकार्ड कर वसूले ₹5 लाख 25 हजार। इससे परेशान होकर युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification
.

file photo

एक युवक को फेसबुक(Facebook) पर युवती से दोस्ती और फिर वीडियो चैटिंग करना मंहगा पड़ गया। जालसाज युवती ने युवक से चैट के दौरान उत्तेजित किया और उसका अश्लील वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 5 लाख 25 हजार 579 रुपए ऐंठ लिए। युवती की बढ़ती डिमांड को देखते हुए युवक ने बिलासपुर(Bilaspur) के रतनपुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की सहायात से आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार भेड़ीमुडा रतनपुर निवासी सैय्यद एजाज अली पिता सैय्यद यासीन अली (28) को 27 नवंबर को एक युवती पूजा शर्मा का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। कुछ दिनों मेें दोनों के बीच मैसेंजर से बात होने लगी। पूजा के बार-बार रिक्वेस्ट करने पर एजाज ने वीडियो काल उठाया और फिर बात करने लगा।

5 मिनट बात करने के बाद एजाज ने फोन काट दिया। इसके बाद उसके नंबर पर एक वीडियो मैसेज आया, जिसमें उसका अश्लील वीडियो दिखाई दे रहा था। इधर फेसबुक फ्रेंड पूजा ने एजाज को उसका अस्लील वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करने लगी। बदमानी के डर से एजाज ने उसे किस्तों में 5 लाख 25 हजार 579 रुपए दे दिए। इतना पैसा लेने के बाद भी युवती की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी।

रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती का फ्रेंड रिक्वेस्ट आने के बाद युवक ने उसे स्वीकार कर लिया। युवती के रिक्वेस्ट करने पर युवक ने वीडियो काल से बात की और फिर युवती ने उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रिकार्ड कर ब्लैक मेल कर रही थी। मामले में शिकायत के बाद जांच की जा रही है।

Story Loader