CG Online Fraud case: मिमिक्री आर्टिस्ट से 1 करोड़ 39 लाख की ऑनलाइन ठगी का शिकार नितिन जैन घरेलू युवती से शादी करना चाहता था, उसकी इस इच्छा ने उसे कंगाली की कगार पर ला खड़ा किया है। पुलिस पूछताछ में नितिन ने बताया कि आरोपी रोहित की चाल में फंस कर उसने सारी जमा पूंजी तो दे ही दी, साथ ही उसने अपने पिता से 54 लाख, 40 लाख बैंक लोन व लगभग 20 लाख रुपए दोस्तों ने उधार लिया था। कुछ रकम उसने जमा शेयर को बेच कर जुटाई थी।