CG News, Palash Chandel Accused Of Rape: विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नारायण चन्देल के बेटे पलाश के खिलाफ एक आदिवासी महिला ने शारीरिक शोषण की शिकायत की थी। नारायण चंदेल के बेटे ने अपने खिलाफ हुए एफआईआर को निरस्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। Narayan chandel| Palash Chandel Accused Of Rape case registered Women's Police Station| CGNews| Chhattisgarh News|
Palash Chandel Accused Of Rape: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल ने अपने खिलाफ हुए FIR को निरस्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इस मामले में जस्टिस संजय के अग्रवाल की डीविजन बेंच दस फरवरी को सुनवाई करेगी। पलाश ने युवती पर झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत करने की बात कही है। बता दें कि पलाश चंदेल पर आदिवासी युवती से दुष्कर्म का आरोप है।
पलाश ने हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर की। इसमें युवती पर झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत की बात कही गई है। उनका कहना है कि महिला उस पर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई है। वह पहले से ही शादीशुदा है। ऐसे में उसे दोबारा शादी करने का झांसा कैसे दिया जा सकता है। FIR को ही निरस्त की जाए। यौन शोषण को लेकर युवती ने रायपुर के महिला थाने में FIR दर्ज कराई थी।
बता दें, रायपुर की महिला थाने ने शून्य के तहत पलाश चंदेल के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज किया था। बाद में केस जांजगीर भेज दिया गया। पीड़िता नैला स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है। उसने आरोप लगाया कि पलाश ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो मेडिसिन देकर घर में ही उसका अबर्शन कराया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस को पूरे साक्ष्य सौंप दिया है। पलाश चंदेल की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग तीन टीम का गठन किया गया है लेकिन तीनों टीम के हाथ खाली है। Narayan chandel| Palash Chandel Accused Of Rape case registered Women's Police Station| CGNews| Chhattisgarh News|